स्टेडियम के पास क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत हुई, आज से मिलेगा पानी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Jul 2025 8:48 PM

विज्ञापन

शहर के कर्जन ग्राउंड स्टेडियम के पांच क्षतिग्रस्त पानी आपूर्ति पाइप की मरम्मत कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया.

विज्ञापन

4हैज25में- क्षतिगस्र्त पाइप का निरीक्षण करते सहायक नगर आयुक्त हजारीबाग. शहर के कर्जन ग्राउंड स्टेडियम के पांच क्षतिग्रस्त पानी आपूर्ति पाइप की मरम्मत कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया. कॉलेज मोड़ स्थित पानी टावर से सप्लाई होनेवाले क्षेत्र में पांच जुलाई को पानी की आपूर्ति शुरू हो जायेगी. उक्त जानकारी सहायक नगर आयुक्त अनित पांडेय और नोडल पदाधिकारी अरुण बाउरी ने दी. उन्होंने कहा कि छड़वा डैम से कॉलेज मोड़ पानी टावर में आनेवाले पानी का मुख्य पाइप स्टेडियम के पास कई दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया था. जिससे पानी अधिक मात्रा में लिकेज हो रहा था. इसकी मरम्मति कार्य को लेकर दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी. जिससे शहर के खिरगांव, हुरहुरू, बिहारी गल्र्स स्कूल समेत कई क्षेत्रों में करीब 1500 घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था. क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत होने के बाद पानी टावर में पानी सप्लाई शुरू हो गया है. पांच जुलाई से लाभुकों को पानी मिलना शुरू हो जायेगा. छठ तालाब के पास भल्ब खराब, लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद-सीटू हजारीबाग. सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे छठ तालाब के पास टावर नंबर एक का सप्लाई वल्ब खराब हो जाने सप्लाई का पानी नहीं हुआ. दूसरी ओर लाखों लीटर स्वच्छ पीने का पानी सड़क पर बह गया. पानी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के रास्ते मुख्य नाला में जा मिला. टावर नंबर एक से शहर के बड़ा इलाका पूरा मेंन रोड, नूरा, ओकनी, नवाबगंज, खिरगांव पुल के इस पार सहित कई इलाकों में इस टावर से पानी जाता है. लेकिन उचित देखरेख के अभाव में आम जनता को पीने का पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. जानकारी देने के बाद भी एक बजे दिन तक पानी बहता रहा. सीटू ने पत्र की प्रति उपायुक्त को दिया. अगर पांच जुलाई तक ठीक नहीं किया गया तो पार्टी जिला कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola