गांधी मैदान में क्राफ़्ट्स ऑफ़ इंडिया फेयर मेला लगा

शहर के मटवारी गांधी मैदान में क्राफ़्ट्स ऑफ़ इंडिया फेयर मेला का आयोजन किया गया.
100 स्टॉल लगाये गये
2हैज102में- मेले का उदघाटन करते राजेश गुप्ता व अन्य
हजारीबाग. शहर के मटवारी गांधी मैदान में क्राफ़्ट्स ऑफ़ इंडिया फेयर मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि जदयू नेता राकेश गुप्ता ने किया. उन्होंने कहा कि क्राफ़्ट्स ऑफ़ इंडिया फेयर लघु और कुटीर उद्योग जैसे बड़े उद्योग के साथ-साथ हर प्रकार के उद्योगों को संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयत्नशील हैं. इसी क्रम में मेले का आयोजन किया जा रहा है. इससे उत्पादक और उपभोक्ता के बीच सीधा संवाद कर का नया उत्पाद बाज़ार में लाने तथा उसे बाज़ार में स्थायी करने का बढ़ावा मिलेगा.मेले के आयोजक क्राफ़्ट्स इंडिया के संजीव गोडकिया, रोहित चौरासिया और कृष्णा साव ने बताया कि यह मेला 10 मार्च तक चलेगा. 28 राज्यों के द्वारा कुल 100 स्टाल लगाये गये हैं. इसमें बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट, साड़ी, पंजाबी जूती, कश्मीरी शाॅल, ड्रेस मटेरियल, खेखरा बेडशीट, कश्मीरी ड्राइ फ्रूट्स, बंगाल की जामदानी साड़ी, पिलखुवा बेडशीट, बेंगलूर का चनपटना खिलौना, राजकोट का आर्टिफीसियल ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क साड़ी, डल चादर एवं लेनिन, अप्लिक वर्क साड़ी, भदोई का कारपेट, सहारनपुर का फर्नीचर, उतराखंड खादी वस्त्र, झारखण्ड खादी वस्त्र, कानपुर लेदर चप्पल एवं बैग, राजस्थानी जूता, टेराकोटा, क्राकरी, भदोई कारपेट, इलेक्ट्रॉनिक्स समान और हेल्थ समान के अलावा अन्य राज्यों के द्वारा लगाये गये सामान शामिल हैं. मौके पर आनंद साही, सुनील कुमार साव, प्रकाश कुमार, घनश्याम मेहता, अनिकेत मेहता, सुनील साव समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




