भाकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 जून को

Updated:
विज्ञापन
भाकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 जून को

राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राज्यसभा सांसद पी संतोष होंगे शामिल

विज्ञापन

हजारीबाग. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक मंजूर भवन, नवाबगंज में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता चतरा जिला सचिव गयानाथ पांडेय ने की. संचालन हजारीबाग जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने किया. बैठक में राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम उपस्थित थे. इस दौरान कॉरपोरेट घरानों द्वारा जमीन लूट, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जमीन का ऑनलाइन एवं गैरमजरूआ जमीन की रसीद चालू कराने आदि मुद्दों पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी. कहा गया कि हजारीबाग में हूल दिवस के दिन 30 जून को कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ता लाल झंडे के साथ हजारीबाग पहुंचेंगे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी राजा, राज्यसभा सांसद पी संतोष भाग लेंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए 15 सदस्य तैयारी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में रामगढ़ जिला सचिव कयूम मलिक, कोडरमा जिला सचिव अर्जुन यादव, बोकारो से गणेश महतो, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्ण कुमार मेहता, सोनिया देवी, घनेनाथ चौधरी, अर्जुन कुमार, मेवा लाल प्रसाद, कमालुद्दीन अंसारी, महादेव मांझी, नीमन यादव, पोचाई प्रसाद, मनोज कुमार महतो, महादेव राम, अर्जुन कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola