आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन

प्रशिक्षण विद्यालय के ताइक्वांडो कोच रौशन गुप्ता ने दिया.

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग ताइक्वांडो संघीय के तत्वावधान में सोमवार को बाबा पथ स्थित आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया. संचालन संघ के परीक्षक निरंजन कुमार यादव ने किया. प्रशिक्षण विद्यालय के ताइक्वांडो कोच रौशन गुप्ता ने दिया. इस अवसर पर प्राचार्य मिंकू कुमार एवं हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के सचिव हेमंत कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना की. परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को कॉलर बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिसमें ग्रीन वन बेल्ट अंजली कुमारी को, ग्रीन बेल्ट तनु कुमार राणा, भरत कुमार, अंशु कुमार, गौरव कुमार सिंह, सतीश कुमार, सुकेश कुमार, आदित्य राज, रूपेश कुमार, रोशन गुप्ता, श्याम कुमार, रिशु कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रूपाली राज वर्मा, अनुप्रिया कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, नैतिक पटेल को मिला. येलो बेल्ट माही कुमारी, रितिका कुमारी, करिश्मा कुमारी, अंशु प्रिया कुमारी, काजल कुमारी, आकृति कुमारी, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, उज्ज्वल कुमार, सौरव कुमार एवं सम्राट कुमार को दिया गया. संघ के सचिव हेमंत कुमार ने बताया कि सफल खिलाड़ियों को कलर बेल्ट का प्रमाण पत्र झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sallahuddin

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola