सीएचसी प्रभारी-पूर्व प्रभारी विवाद की जांच

एसडीओ, बीडीओ एवं सीओ ने स्वास्थ्यकर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों से की पूछताछ
चौपारण. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केएन ठाकुर एवं पूर्व प्रभारी डॉ फरहाना महफूज के बीच चल रहा विवाद अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को एसडीओ जोहन टुडू, बीडीओ नितेष भास्कर एवं सीओ संजय कुमार यादव जांच के लिए सीएचसी पहुंचे. स्वास्थ्यकर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों से पूछताछ की. दोनों पक्षों के अलग-अलग लोगों से बातचीत की. उपलब्ध दस्तावेजों की भी जांच की गयी. अस्पताल की कार्यप्रणाली से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं सरकारी संपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया. अधिकतर लोगों ने जांच टीम को बताया कि अस्पताल में सब कुछ ठीक चल रहा है. एसडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. ज्ञात हो कि अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के हस्तांतरण तथा योजनाओं के संचालन को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है. जिला स्तर तक बात पहुंचने पर जांच का आदेश जारी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










