डाक महामेला की तैयारी को लेकर चौपाल

डाक जीवन बीमा और बचत योजनाओं की दी गयी जानकारी
बरकट्ठा. डाक महामेला की तैयारी को लेकर तुइयो और कोनहराकला में चौपाल का आयोजन किया गया. बरकट्ठा डाकघर के तत्वावधान में आयोजित चौपाल शाखा की अध्यक्षता डाकपाल बंटी कुमार ने की. मौके पर मौजूद बरही सबडिवीजन के मेल ओवरसियर रंजन कुमार गुप्ता ने डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी. साथ ही डाकघर में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा कराने के लिए प्रेरित किया. कहा इस बीमा में कम प्रीमियम में अधिक बोनस मिलता है. पूरे भारत में डाकघर का वृहत नेटवर्क है. डाकघर का मुख्य लक्ष्य गांव-समाज के अंतिम व्यक्ति तक डाकघर के माध्यम से लाभ पहुंचाना है, ताकि लोग गलत जगह पर अपना गाढ़ी कमाई निवेश करने से बचें और अपना भविष्य सुरक्षित करें. ओवरसियर ने बचत खाता, आवर्ती जमा, सुकन्या खाता के बारे में भी जानकारी दी. कहा कि आगामी 21 मई को महा डाक मेला आयोजित किया जायेगा. चौपाल में महावीर यादव, मुन्ना यादव, रीता देवी, नीलम कुमारी, रमेश ठाकुर, बसंत ठाकुर, करीम मियां, रहमत अंसारी, लखन यादव, सरिता देवी समेत डाक कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










