BIT Mesra से करें BTech, 1.4 करोड़ का प्लेसमेंट, देखें फीस

Updated:
विज्ञापन
BIT Mesra कैम्पस और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BIT Mesra कैम्पस और स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BIT Mesra के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं? जानें JEE Main JoSAA के आधार पर एडमिशन का तरीका, BTech की फीस और लेटेस्ट प्लेसमेंट स्टैटिस्टिक्स.

विज्ञापन

BIT Mesra: जानिए कोर्सेज, एडमिशन प्रोसेस, BTech फीस और प्लेसमेंट का पूरा डेटा. झारखंड के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज BIT Mesra (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा) में एडमिशन एडमिशन लेना चाहते हैं, तो जानिए यहाँ उपलब्ध कोर्सेज, एडमिशन का तरीका, BTech की फीस और इस साल का प्लेसमेंट डेटा.

BIT Mesra: कौन कौन से UG कोर्स अवेलेबल हैं 

बीटेक और इंटीग्रेटेड एमएससी (BTech & Integrated MSc)

BIT Mesra के 4 साल के BTech और 5 साल के Integrated MSc प्रोग्राम में भारतीय स्टूडेंट्स का admission JEE Main की CRL रैंक के आधार पर JoSAA या CSAB काउंसिलिंग के जरिए होता है. वहीं NRI, OCI और Foreign National categories के  कैंडिडेट्स को 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर admission दिया जाता है.

बी आर्क (BArch)

5 साल के BArch कोर्स में admission के लिए कैंडिडेट्स के पास वैध NATA स्कोर होना चाहिए. इसके अलावा JEE Main Paper-2 के स्कोर के आधार पर भी एडमिशन मिलता है.

बी फार्म (BPharm)

4 साल के BPharm कोर्स में admission के लिए JEE Main या NEET UG के स्कोर और 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंक दोनों को महत्व दिया जाता है. चयन प्रक्रिया में JEE Main, स्कोर को 60 प्रतिशत और 12वीं के अंकों को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है.

बीएचएम (BHM)

4 साल के Bachelor of Hotel Management (BHM) कोर्स में एडमिशन 12वीं (10+2) बोर्ड परीक्षा के अंकों की मेरिट के बेसिस पर दिया जाता है. इसके लिए किसी अलग एंट्रेंस एग्जाम की जरूरत नहीं होती.

इंटीग्रेटेड एमबीए (Integrated MBA)

5 साल के Integrated MBA प्रोग्राम में admission के लिए 12वीं बोर्ड एग्जाम के अंकों के साथ-साथ Personal Interview (PI) भी देना होता है. फाइनल रिजल्ट दोनों के परफॉरमेंस के आधार पर किया जाता है.

ये भी पढ़ें: सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘आरुण्य-2026’ का तीसरा दिन, छात्रों को अनुशासन, संस्कृति और करियर विकास का मिला मार्गदर्शन

इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी केमिस्ट्री

5 साल के Integrated BSc-MSc केमिस्ट्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 12वीं बोर्ड एग्जाम के अंकों और कॉलेज द्वारा आयोजित Screening Test के आधार पर किया जाता है. दोनों फेजों में सफल होने के बाद ही एडमिशन मिलता है.

BIT Mesra: सेमेस्टर अनुसार कुल फीस

BIT Mesra में BTech (CSE, AIML और ECE) प्रोग्राम के लिए 2026 सेशन का सेमेस्टर-वाइज फीस विवरण नीचे दिया गया है.

सेमेस्टरफीस
1st सेमेस्टर₹ 2,55,000
2nd सेमेस्टर₹ 2,10,000
3rd सेमेस्टर₹ 2,29,500
4th सेमेस्टर₹ 2,29,500
5th सेमेस्टर₹ 2,52,000
6th सेमेस्टर₹ 2,52,000
7th सेमेस्टर₹ 2,76,000
8th सेमेस्टर₹ 2,76,000
कुल फीस (4 वर्ष / 8 सेमेस्टर)लगभग ₹ 19.80 लाख

BIT Mesra Fee Structure PDF

एडमिशन के समय एक बार लगने वाली फीस (One-Time Fee) 

हाईएस्ट पैकेज (Highest Package) ₹1.4 करोड़ प्रति वर्ष (INR 1.4 Cr Per Annum) रहा, जबकि एवरेज पैकेज (Average CTC) ₹11.15 लाख प्रति वर्ष (INR 11.15 LPA) दर्ज किया गया. प्लेसमेंट सीजन के दौरान फुल-टाइम और इंटर्नशिप मिलाकर कुल 1167 जॉब ऑफर्स दिए गए और 250 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए. 

शुल्क का विवरणराशि
एडमिशन फीस₹ 20,000
कॉशन मनी (रिफंडेबल)₹ 10,000
IT और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज₹ 15,000
कुल वन-टाइम शुल्क₹ 45,000

प्लेसमेंट स्टैटिस्टिक्स 2025-26 (Placement Statistics Data)

BIT Mesra ने सेशन 2025-26 के प्लेसमेंट सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. देश-विदेश की टॉप कंपनियों ने कैंपस में आकर स्टूडेंट्स का चयन किया है.

प्लेसमेंट विवरणजानकारी
हाईएस्ट पैकेज (Highest Package)₹ 1.4 करोड़ प्रति वर्ष (INR 1.4 Cr Per Annum)
एवरेज पैकेज (Average CTC)₹ 11.15 लाख प्रति वर्ष (INR 11.15 LPA)
कुल जॉब ऑफर्स (Total Offers)1167 ऑफर्स (फुल-टाइम और इंटर्नशिप मिलाकर)
भर्ती करने वाली कंपनियां (Recruiters)250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया

BIT Mesra: कैसे मिलेगा एडमिशन ?

BIT Mesra का मेसरा कैंपस अपने बेहतरीन एकेडमिक्स और प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. BTech में एडमिशन केवल ऑफिशियल जोसा (JoSAA) और सीएसएबी (CSAB) काउंसलिंग के माध्यम से ही होता है. स्टूडेंट्स को हॉस्टल, इलेक्ट्रिसिटी और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा कैंपस के अंदर ही प्रोवाइड की जाती है.

Note: इंडियन स्टूडेंट्स : JEE-Main की CRL रैंक के आधार पर JoSAA, CSAB काउंसिलिंग के जरिए.  वहीं NRI,OCI,Foreign Nationals: 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर.

ये भी पढ़ें: AI में एक्सपर्ट बनाने के लिए IIT Jodhpur ने शुरू किया नया कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola