अच्छी रैंक के बाद भी नहीं मिलेगा JoSAA काउंसलिंग में मनपसंद कॉलेज, अगर की ये 5 गलतियां!

Published by : Smita Dey Updated At : 06 Jun 2026 1:25 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग 2026 में छात्र अक्सर चॉइस फिलिंग और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने में कुछ गलतियां करते हैं. अपनी पसंदीदा सीट खोने से बचने के लिए इन टिप्स को जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2026: जोसा काउंसलिंग 2026  IIT, NIT, IIIT और GFTIs में एडमिशन का आखिरी और सबसे जरूरी गेट है. JEE Advanced या Main क्रैक करना जितनी बड़ी चुनौती है, उतनी ही बड़ी चुनौती सही तरीके से काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करना है. हर साल हजारों छात्र अच्छी रैंक लाने के बाद भी सिर्फ एक छोटी सी गलती की वजह से अपनी मनपसंद सीट या कॉलेज खो देते हैं. अगर आप भी इस साल JoSAA Counselling 2026 में बैठने जा रहे हैं, तो इन गलतियों को समझने और उनसे बचने की जरूरत है. 

चॉइस फिलिंग में आलस और ‘Copy-Paste’ करना

जोसा काउंसलिंग में सबसे बड़ी गलती छात्र चॉइस फिलिंग के दौरान करते हैं. कई छात्र किसी सीनियर की लिस्ट कॉपी कर लेते हैं या इंटरनेट से किसी की रैंडम लिस्ट उठाकर डाल देते हैं. आपको यह समझना होगा कि हर छात्र की प्राथमिकताएं (जैसे होम स्टेट कोटा, ब्रांच का चुनाव या कॉलेज की लोकेशन) अलग होती हैं. 

चॉइस फिलिंग (JoSAA Counselling 2026) करते समय कॉलेजों को हमेशा तुलनात्मक रूप से बेहतर क्रम में ऊपर से नीचे रखें. अगर आपने गलती से किसी कम पसंदीदा कॉलेज या ब्रांच को ऊपर रख दिया और वह आपको अलॉट हो गया, तो आप नीचे वाले बेहतर ऑप्शन को हमेशा के लिए खो देंगे. 

 ‘Freeze’, ‘Float’ और ‘Slide’ में कन्फ्यूजन

सीट अलॉट होने के बाद JoSAA छात्रों को तीन ऑप्शन देता है. अक्सर छात्र इनके बीच के फर्क को ठीक से नहीं समझ पाते:

  • Freeze: जब आप मिली हुई सीट से पूरी तरह खुश हैं और आगे के राउंड में भाग नहीं लेना चाहते. 
  • Float: आपको सीट तो मिल गई है, लेकिन आप अगले राउंड में इससे बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए अपग्रेड चाहते हैं. 
  • Slide: आप उसी कॉलेज में रहना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड (JoSAA Counselling 2026) में उसी कॉलेज की किसी बेहतर ब्रांच में अपग्रेड चाहते हैं. 

मॉक अलॉटमेंट को हल्के में लेना

JoSAA असली काउंसलिंग से पहले एक या दो ‘मॉक अलॉटमेंट’ का रिजल्ट जारी करता है. यह सिर्फ एक ट्रेलर होता है जो आपको बताता है कि आपकी भरी हुई चॉइस के हिसाब से आपको कौन सा कॉलेज मिल सकता है.  छात्र  नजरअंदाज कर देते हैं. मॉक अलॉटमेंट के बाद आपको अपनी चॉइस लिस्ट को री-अरेंज करने का मौका मिलता है. अगर मॉक में कुछ भी नहीं मिल रहा, तो इसका मतलब है कि आपने बहुत ऊपर के ऑप्शन भर दिए हैं और आपको अपनी लिस्ट में और कॉलेज जोड़ने की जरूरत है. 

JoSAA Counselling 2026: लास्ट डेट का इंतजार करना

भारत में इंटरनेट और सर्वर डाउन होना एक आम बात है. कई छात्र सोचते हैं कि चॉइस लॉक करने की लास्ट डेट को ही सब कुछ करेंगे. JoSAA का सर्वर आखिरी घंटों में हैवी ट्रैफिक के कारण स्लो हो सकता है. अगर आप समय पर चॉइस सबमिट या लॉक नहीं कर पाए, तो सिस्टम आपकी सेव की गई चॉइस को ऑटो-लॉक कर देता है. लेकिन अगर आपने कुछ सेव ही नहीं किया, तो आप दौड़ से बाहर हो जाएंगे. 

डॉक्यूमेंट्स तैयार न रखना और ‘Seat Acceptance Fee’ न भरना

अगर आपको राउंड 1 में सीट मिल गई, लेकिन अगर आपने तय समय के भीतर Seat Acceptance Fee नहीं भरी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड नहीं किए, तो आपकी सीट तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी. इसके बाद आप JoSAA के किसी भी अगले राउंड में भाग नहीं ले पाएंगे. 

कास्ट सर्टिफिकेट (Category Certificate जैसे OBC-NCL, EWS, SC, ST) और मेडिकल सर्टिफिकेट हमेशा JoSAA के तय फॉर्मेट में और सही तारीख के बाद का बना होना चाहिए. पुराना सर्टिफिकेट अपलोड करने पर सीट जनरल में बदल सकती है या कैंसिल हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: 12वीं में 75% से कम नंबर वालों को भी मिलेगा IIT में एडमिशन, IIT Roorkee ने दी बड़ी राहत

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola