ePaper

सलैया में श्रीश्री वैष्णवी चैती दुर्गापूजा समिति ने निकाली कलश यात्रा

Updated at : 30 Mar 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
सलैया में श्रीश्री वैष्णवी चैती दुर्गापूजा समिति ने निकाली कलश यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में श्रीश्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

30 बरकट्ठा 1 में – कलश यात्रा में शामिल विधायक अमित यादव, कुमकुम देवी व अन्य. बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में श्रीश्री वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए. कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व नवयुवक शामिल हुए. इस दौरान सभी जय मां अम्बे, जय शेरावाली माता, जय मां दुर्गा के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा में 751 कलशयात्री उत्तरवाहिनी बरसोती नदी तितकाही घाट से जल लेकर मंदिर प्रांगण तक पहुंची. इस अवसर पर मणिलाल चौधरी, टिंकू प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, यमुना साव, मुन्ना प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, दिनेश महतो, रामचंद्र चौधरी, उमेंश कुमार, लक्ष्मण चौधरी, रामसेवक प्रसाद, मनोज कुमार, विकास कुमार, दिनेश महतो, पूर्व पंसस रिंकी देवी, कलावती देवी, चिंता देवी, राधा देवी, नरेश कुमार, मंजू देवी, सीताराम प्रसाद, मुनिलाल यादव, सरयू रविदास, नारायण प्रसाद, अरुण मंडल, रामसेवक प्रसाद, झब्बू चौधरी, जिबलाल पंडित, लीलधारी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, उदेश्वर प्रसाद, मिठू प्रसाद, लखन प्रसाद, विकाश कुमार, काशिलाल मंडल, अनिमेष गौतम, सरयू महतो, हीरालाल प्रसाद, हिरामन प्रसाद, सुखलाल महतो सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola