बंद घर से ढाई लाख नकद अौर जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बंद घर से ढाई लाख नकद अौर जेवरात की चोरी

पुलिस ने झाड़ी से बर्तन और गैस सिलिंडर बरामद किया

विज्ञापन

इचाक. थाना क्षेत्र के लुंदरू गांव में शुक्रवार की रात किशुन प्रसाद कुशवाहा के घर में चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. घटना की रात घर में परिवार का कोई भी सदस्य नंहीं था. भुक्तभोगी किसुन प्रसाद कुशवाहा की छोटी पुत्री साक्षी कुमारी हजारीबाग में रहकर पढ़ाई करती है. वही आ-जाकर घर की देख रेख करती थी. साक्षी ने बताया कि चोर अलमीरा एवं बक्सा का ताला तोड़कर ढाई लाख नकद, करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन, गैस सिलिंडर, इनवर्टर एवं बैटरी चुरी ले गये. उसने घटना की जानकारी इचाक थाना पुलिस को दी है. बताया जा रहा है कि घर मालिक किशुन प्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी सुशीला देवी का इलाज कराने के लिए मुंबई गये हैं. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआइ नंदकिशोर दास एवं पुलिसकर्मी खोजी कुत्ता के साथ लूंदरू गांव पहुंचे. तलाशी के दौरान घर से कुछ ही दूर एक झाड़ी से कांसा एवं पीतल का बर्तन, गैस सिलिंडर बरामद कर लिया गया है. चोरों ने दरवाजा की कुंडी एवं पांच ताले को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. समाचार लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola