रेलिंग से टकरायी कार, एक ही परिवार के सात घायल
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

दनुआ घाटी में हादसा
विज्ञापन
चौपारण. एनएच-19 पर दनुआ घाटी में शनिवार को कार दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये. घायलों में हलीमा (छह वर्ष), जुब्बल (27 वर्ष), मो हसीब (12 वर्ष), मो हुसैन (13 वर्ष), एस परवीन (30 वर्ष), शहनाज हुसैन (32 वर्ष) एवं सुल्तान खातून (29 वर्ष) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उक्त लोग कार से चौपारण के रानिक गांव से गया जा रहे थे. इसी दौरान चालक दनुआ घाटी में गाड़ी पर से संतुलन खो बैठा. जिससे कार सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजवाया. सभी की हालत खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










