कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल

मुफ्फसिल थाना के जगदीशपुर निवासी निर्मल राणा ने सदर थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

हजारीबाग. डीवीसी मंदिर के समीप एक एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस टक्कर में बाइक सवार अंकित कुमार राणा, नितेश राणा घायल हो गये. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना के जगदीशपुर निवासी निर्मल राणा ने सदर थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि 15 मार्च की दोपहर बाइक (जेएच 02 एडब्ल्यू-2365) से निर्मल राणा, अंकित कुमार राणा और नितेश कुमार राणा जगदीशपुर से हजारीबाग सदर अस्पताल जा रहे थे. इसी क्रम में एक कार (जेएच 02 टूएन 7000) ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में अंकित कुमार राणा और नितेश कुमार राणा सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आयी हैं. टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गयी, जिसे कार बाइक को 40 से 50 फीट तक घसीटती हु़ई ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola