दिल का दौरा पड़ने से व्यवसायी रामसेवक कसेरा का निधन

Updated:
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से व्यवसायी रामसेवक कसेरा का निधन

प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को वे अपनी पोती को विद्यालय छोड़ने गये थे.

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ निवासी व्यवसायी रामसेवक कसेरा (62) का निधन शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से हो गया. प्रत्येक दिन की तरह शनिवार को वे अपनी पोती को विद्यालय छोड़ने गये थे. वापस घर आने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई. पत्नी ने कहा कि बाथरूम में जाकर नहा लें. इसी क्रम में वे गिर गये. आनन-फानन में परिजन उन्हें विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संतुष्ट नहीं होने पर उन्हें हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये. रामसेवक के निधन पर चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, मधुसूदन प्रसाद, पंसस मुन्नी देवी, शेखर सुमन समेत कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sallahuddin

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola