हजारीबाग में BJP के बंद का मिला-जुला असर, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चौक बंद करते सदर विधायक प्रदीप प्रसाद व भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के खिलाफ हजारीबाग में भाजपा का बंद, विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना।

विज्ञापन

हजारीबाग: जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक के आरोप और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत राज्यव्यापी बंद का हजारीबाग में मिला-जुला असर रहा. सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम वाहन नजर आये, जबकि बाजार की अधिकतर दुकानें खुली रहीं.

चौक-चौराहों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

बंद को सफल बनाने के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आम लोगों से बंद में सहयोग की अपील की तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

छात्रों के आंदोलन को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता : प्रदीप प्रसाद

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता. छात्रों ने पारदर्शी परीक्षा और निष्पक्ष नियुक्ति की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा वर्षों मेहनत करते हैं. ऐसे में अनियमितता के आरोप सामने आने पर सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की न्याय की लड़ाई भाजपा सड़क से सदन तक उठायेगी.

छात्रों की आवाज सुनने की मांग

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि राज्य के छात्र-युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती उनका अधिकार है. सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बंद के दौरान महामंत्री जयनारायण कुशवाहा, उदयभान नारायण सिंह, हरिश श्रीवास्तव, अशोक यादव, आनंद देव, शिवलाल महतो, सुनील मेहता, रेणुका साहू, मंजू नंदनी, कुणाल किशोर दुबे, राजकरण पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंद राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और अधिकार की लड़ाई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola