भगवानपुर और कांटी ने जीते अपने मैच

चौपारण :रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
चौपारण :रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ चौपारण. पेटुला में पीसीपीएल सीजन दो में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया. इसका उदघाटन विधायक मनोज यादव ने किया. उन्होंने कहा खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक विकास और टीम भावना को भी बढ़ाता है. प्रतियोगिता का पहला मुकाबला भगवानपुर बनाम कांको व दूसरा मुकाबला बरवाडीह बनाम कांटी के बीच हुआ. भगवानपुर और कांटी दोनों ही टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये. प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. विजेता और उपविजेता को नकद और ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया जायेगा. मौके पर मुखिया सुनीता देवी, मंटू सिंह, सुधीर कौशल, पंसस अशोक यादव, सुनील सिंह, सिकंदर राम, मनोज प्रसाद, विवेक कुमार, आयोजक कमेटी अध्यक्ष मुकेश यादव, उपेंद्र यादव, छोटन भारती, निमेश यादव, सुरेंद्र यादव, मो सद्दाम, मो मेहताब, राहुल यादव, मंजीत कुमार, संजीत रजन सहित कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सलाउद्दीन
सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










