55 प्रतिशत ओबीसी को हक कोंग्रेस ही दिलाएगी : मंत्री
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
टाउन हॉल बरही में मंगलवार को बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी कांग्रेस महापंचायत का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
टाउन हॉल बरही में विधानसभा स्तरीय ओबीसी कांग्रेस की महापंचायत
बरही.
टाउन हॉल बरही में मंगलवार को बरही विधानसभा स्तरीय ओबीसी कांग्रेस महापंचायत का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि स्वास्थ्य और खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ओबीसी से कांग्रेस के परम्परागत नाता है. कांग्रेस की सरकारों ने ओबीसी के आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक विकास का काम किया है. भाजपा ओबीसी का विरोधी है. मुख्यमंत्री रहते बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से हटाकर 14 कर दिया था. हम 55 प्रतिशत ओबीसी को उसका पूरा हक दिलाएंगे. विशिष्ट अतिथि विधायक अकेला यादव ने कहा ओबीसी को अनुपातिक प्रतिनिधित्व व विधायिका व न्यायपालिका में आनुपातिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. महापंचायत को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, स्टेट कोऑर्डिनेटर सुरजीत नागवाला, जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अनिल यादव ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता व मंच संचालन डॉ प्रकाश कुमार ने किया. कार्यक्रम में ओबीसी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










