हजारीबाग में NH-522 पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरा बांस
सड़क पर बिखर बास : प्रभात खबर
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में एनएच-522 पर बांस लदा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए.
हजारीबाग: जिले के दारू थाना के समीप एनएच-522 पर बुधवार को बांस लदा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना संकीर्ण पुल के पास की है. वाहन हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और उस पर लदा पूरा बांस सड़क पर बिखर गया. हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ. हालांकि दुर्घटना में चालक समेत वाहन पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर गिरे बांस को हटाने का काम कराया गया. इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संकीर्ण पुल के पास वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ.
ये भी पढ़ें: UPSC में चितरपुर के क्षितिज तिवारी ने लहराया परचम, 218 वीं रैंक लाकर बने असिस्टेंट कमांडेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










