नशे के खिलाफ स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
नशे के खिलाफ स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक हुई. जिसमें नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार और इसके सेवन के खिलाफ जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है. उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. कहा कि नयी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में विद्यालय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी मिलनी चाहिए. उपायुक्त ने विद्यालयों के 200 मीटर दायरे में गुटखा, पान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया. साथ ही नशा एक अभिशाप है संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola