ePaper

हजारीबाग में ATM काटकर 11 लाख रुपये ले भागे चोर, कैमरे को किया स्पे से पेंट

Updated at : 22 May 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग में ATM काटकर 11 लाख रुपये ले भागे चोर, कैमरे को किया स्पे से पेंट

हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक पर चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट कर 11 लाख रुपये उड़ा ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

हजारीबाग, शंकर प्रसाद : हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक के पास एसबीआई एटीएम काटकर चोरों ने 11 लाख चार हजार 50 रूपये की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी सीएमएस के फिल्ड ऑफीसर मो फरहान अकबर ने लोहसिंघना थाना को बुधवार देर शाम दी.

कैसे घटी घटना

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने 21 मई रात दो बजे घटना को अंजाम दिया है. रात 2.38 बजे एटीएम का स्वीच ऑफ हो गया था. सीएमएस कंपनी के फास्ट लाइव मैनेजर अनूज कुमार ने सीएमएस के फिल्ड ऑफिसर फरहान अकबर को फोन पर एटीएम का स्वीच ऑफ होने की जानकारी दिया. इसके बाद फिल्ड ऑफिसर मो फरहान अकबर हजारीबाग इंद्रपुरी चौक के समीप स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचा.

Also Read : ढोढ़ीया जंगल से आरा मशीन समेत लकड़ी के बोटे जब्त, तस्कर फरार

एटीएम में लगे कैमरे को स्प्रे से पेंट कर घटना को दिया अंजाम

फिल्ड ऑफिसर फरहान अकबर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल एटीएम पहुंचे. पुलिस ने जांच करने में पाया कि एटीएम में लगे कैमरे को अपराधियों ने स्प्रे से पेंट कर घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर उसमे रखे कैश को चुरा लिया. थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घटना कि जानकारी सीएमएस कंपनी के फिल्ड ऑफिसर फरहान ने लगभग 17 घंटे के बाद दी. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी है.

21 मई को ही डाला गया था पांच लाख रूपया

सीएमएस कंपनी के फिल्ड ऑफिसर ने बताया कि 21 मई को इस एटीएम मशीन में पांच लाख रूपया डाला गया था. इसके पूर्व मशीन में छह लाख चार हजार 50 रूपया था.

Also Read : 29 पेटी विदेशी शराब से भरा ऑटो सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola