हर बैंक में गार्ड की नियुक्ति करें, सीसीटीवी दुरुस्त रखें

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 03 Jun 2026 10:54 PM

विज्ञापन

बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में एसडीपीओ ने सुरक्षा पर चर्चा की

विज्ञापन

बरही. बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर ने बुधवार को बरही थाना में बैंक के प्रतिनिधियों से सुरक्षा के मुद्दे पर बैठक की. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार मौजूद थे. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस बैंक की सुरक्षा में मुस्तैद रहती है, पर बैंक को भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था ठीक रखनी चाहिए. कुछ बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं हैं. किसी का सीसीटीवी सिस्टम खराब है. बैंक अधिकारी हर बैंक में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करें. सीसीटीवी कैमरे बदल कर उच्च गुणवत्ता वाले लगायें. बैंक आने वाले लोगों का मुख्यद्वार पर नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाये. सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाये. इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि बैंक कर्मियों को संदेहास्पद गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत थाना क़ो सूचित करें. ताकि समय पर सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा सके. बैंक प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध रोका जा सकता है. बैठक में यूको बैंक के आदर्श कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ओम प्रकाश पंडित, पंजाब नेशनल बैंक के राजकुमार साह, संजीव कुमार, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अविनाश कुमार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अजय राम, केनरा बैंक के प्रतीक सागर, को-ऑपरेटिव बैंक के अनूप चंद अग्रवाल मौजूद थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola