मंईयां सम्मान योजना की राशि नही मिलने से महिलाओं में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना की राशि नही मिलने से महिलाओं में आक्रोश

मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों महिलाएं पहुंची.

विज्ञापन

टाटीझरिया. मंईयां सम्मान योजना के तीन माह की राशि 7500 रुपये नहीं मिलने के कारण मंगलवार को टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों महिलाएं पहुंची. इनमें से कई महिलाएं 10 से 15 किमी की दूरी तय कर पैदल प्रखंड मुख्यालय पहुंची थी. सैकड़ों महिलाएं प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय आकर राशि नहीं मिलने की शिकायत कर रही हैं. योजना की राशि नही मिलने से महिलाओं में नाराजगी है. इसके अलावा बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक व डीबीटी कराने के लिए बैंकों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. महिलाओं ने बताया कि उन्हें महज वोट बैंक के रूप में प्रलोभन देकर वोट लिया गया. झारखंड की महिलाओं के साथ यह अन्याय हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola