एएसआइ पर पक्षपात का आरोप

Updated:
विज्ञापन

एएसआइ पर पक्षपात का आरोप

विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी के बाद मासीपीढ़ी निवासी चंद्रिका देवी (पति-सहदेव महतो) ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में एक आवेदन पुलिस अधीक्षक को भी दिया गया है. महिला ने आरोप लगाया है कि अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर पैसे की मांग की थी. नहीं देने पर पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस बाबत अनुसंधानकर्ता एसआइ बाबूलाल चातर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola