हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बाराती गाड़ी ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो, प्रभात खबर

Accident In Hazaribagh: हजारीबाग के बगोदर एनएच-522 पर एक बाराती बोलेरो ने एक खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ड्राइवर को नींद आने के कारण ये हादसा हुआ है.

विज्ञापन

हजारीबाग, सोनु पांडेय: हजारीबाग के बगोदर एनएच-522 टाटीझरिया के लाइनहोटल चौक के पास शनिवार सुबह 3 बजे शादी कार्यक्रम से लौट रही बाराती गाड़ी बोलेरो (जेएच-02जेड-8547) ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के सामने का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में बोलेरो में बैठे छह बच्चे समेत दो लोग बुरी खून से लथपथ हो गए. सभी को तुरंत हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया. सभी का इलाज हजारीबाग आरोग्यम, सदर अस्पताल और रिम्स में चल रहा है.

बोलेरो ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बोलेरो ड्राइवर धर्मपुर निवासी पंकज साव को शादी कार्यक्रम से लौटते वक्त झपकी आ गयी. वे सभी टाटीझरिया के धरमपुर से हजारीबाग दीपुगढ़ा बारात गए हुए थे. इस हादसे में घायलों में चालक के अलावा दीपाली कुमारी (उम्र 10 साल, पिता रामचंद्र यादव), राकेश साव (उम्र 12 वर्ष पिता विजय साव), अंजलि कुमारी (उम्र 12 वर्ष पिता बिनोद यादव), कुमकुम देवी ( उम्र 20 वर्ष पति रामचंद्र यादव), कुहु कुमारी (उम्र 2 वर्ष पिता आयुष यादव) आकांक्षा कुमारी (उम्र 7 वर्ष पिता अमर यादव), अभिमन्यु कुमार (उम्र 5 वर्ष पिता अमर यादव) शामिल हैं.

Also Read: RIMS Director: रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म

बरात से लौटते वक्त सुबह तीन बजे हुआ हादसा

बताया जाता है कि सभी लोग धर्मपुर गांव निवासी सहदेव यादव के छोटे पुत्र रवि यादव के बारात में हजारीबाग के न्यू कॉलोनी, दीपुगढ़ा कनहरी हिल रोड में शामिल होने गये थे. बारात से वापस लौटते वक्त सुबह करीब तीन बजे यह दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जमा हो गये और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसा के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को पुलिस थाने ले आयी, वहीं, ट्रक फरार हो गया. पुलिस अधिकारी घटना की तहकीकात करने में लगे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola