सुरक्षा मेटरनिटी सेंटर में इलाजरत महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 17 Apr 2025 7:45 PM

विज्ञापन

मृतक के परिजनों को पुलिस समझा बुझा कर मामला शांत कराया

विज्ञापन

: इटखोरी की महिला चार दिन पूर्व सुरक्षा मेटरनिटी सेंटर में भर्ती हुई थी

हजारीबाग. शहर के कल्लू चौक समीप स्थित सुरक्षा मेटरनिटी सेंटर में इलाजरत महिला की मौत गुरुवार को हो गयी. इसके बाद परिजनों ने जम कर हंगामा करते हुए मेटरनिटी सेंटर के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया. नर्सिंग होम में हंगामा होता देख लोसिंघना थाना की पुलिस पहुंच गयी. मृतक के परिजनों को पुलिस समझा बुझा कर मामला शांत कराया, फिर शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.

क्या है मामला :

चतरा जिला के इटखोरी की महिला गुलशभा परवीन हजारीबाग कल्लू चौक स्थित सुरक्षा मेटरनिटी सेंटर में प्रसव कराने के लिए चार दिन पूर्व भर्ती हुई थी. उसी दिन महिला का सिजेरियन से शिशु का जन्म हुआ. मां और शिशु स्वास्थ थे. एकाएक गुरुवार को महिला की मौत हो गयी. मृतका के पति मो महफूज समेत अन्य परिजन नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. मृतका के पति के आवेदन पर लोहसिंघना थाना में यूडी का मामला दर्ज किया गया है. लोहसिंघना थाना प्रभारी पुन्नू यादव ने कहा की फिलहाल यूडी का मामला दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola