कॉलेज व विद्यार्थियों का काम समय पर निपटाएं : कुलपति

Published at :01 Jun 2017 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज व विद्यार्थियों का काम समय पर निपटाएं : कुलपति

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बुधवार को कुलपति प्रो रमेश शरण ने बैठक की. बैठक में प्राचार्यों से कॉलेज की जानकारी, पढ़ाई की स्थिति, आय-व्यय की स्थिति की जानकारी के साथ-साथ कुलपति ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि कॉलेज परिसर में अनुशासन का पूरा […]

विज्ञापन

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बुधवार को कुलपति प्रो रमेश शरण ने बैठक की. बैठक में प्राचार्यों से कॉलेज की जानकारी, पढ़ाई की स्थिति, आय-व्यय की स्थिति की जानकारी के साथ-साथ कुलपति ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि कॉलेज परिसर में अनुशासन का पूरा ख्याल रखें. शिक्षक, कर्मचारी तथा विद्यार्थी समय पर कॉलेज आयें. कॉलेज से एवं विद्यार्थियों से संबंधित कार्य को समय पर निपटाएं.

नैक प्रक्रिया में तेजी लाने का िनर्देश : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 19 अंगीभूत कॉलेजों में से 12 अंगीभूत कॉलेजों का नैक हो गया है. सात कॉलेजों में नैक की प्रक्रिया चल रही है. इसमें बीएसके कॉलेज मैथन, केबी कॉलेज बेरमो, सिंदरी कॉलेज, आरएस मोड़ कॉलेज गोविंदपुर, कतरास कॉलेज, आदर्श कॉलेज राजधनवार तथा आरके महिला कॉलेज गिरिडीह शामिल हैं.

कुलपति ने इन कॉलेजों के प्राचार्यों को नैक प्रक्रिया में तेजी लाने को

कहा है.

कलेंडर बना कर काम करें : कुलपति प्रो रमेश शरण ने प्राचार्यों से कहा कि सिस्टम में बदलाव आने से विद्यार्थियों को जो परेशानी हो रही है, उसे चिह्नित कर उसका निराकरण करें. परीक्षा कलेंडर, स्पोर्ट कलेंडर,एकेडमिक कलेंडर तैयार कर कार्य करें. एक जून 2017 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके लिये ऑनलाइन नामांकन से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर लें.

शिक्षक अवकाश में कटौती करते हुए पाठ्यक्रम को पूरा करें

प्राचार्यों की बैठक में कुलपति ने पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी ली.

पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की. इन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षक अवकाश में कटौती करते हुए पाठ्यक्रम को पूरा करें. आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया जाये. कुलपति ने सभी कॉलेजों से नामांकन की जानकारी ली. इन्होंने कोटिवार नामांकन की स्थिति प्राचार्यों से जल्द जमा करने को कहा.

सीबीसीएस सिस्टम से विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को जल्द दूर करने का भी निर्देश दिया. कुलपति ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि कॉलेज परिसर को रैगिंग मुक्त करने के लिए एंटी-रैगिंग कमेटी क्रियाशील रखें. इन्होंने कहा कि कॉलेज को मिलनेवाले फंड की उपयोगिता प्राचार्य जल्द से जल्द विवि को सौंपें. प्राचार्यों से कहा कि कॉलेज को किन-किन विषयों में संबंधन मिला है तथा इसमें किन-किन विषयों की पढ़ाई हो रही है, इसकी रिपोर्ट जल्द दें.

कॉलेज के स्वीकृत पद एवं कार्यबल की जानकारी दें.कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यवसायिक पाठयक्रम एवं एडऑन कोर्स शुरू करें. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ कुनुल कंडीर, कुलसचिव डॉ एसके सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ एम आलम, प्राचार्य डॉ एसके शर्मा,डॉ रेखा रानी समेत सभी प्राचार्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola