रघुवर दास का फूंका पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. शिबू सोरेन पर दिये गये बयान पर झामुमो आक्रोशित हजारीबाग. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर रघुवर दास की ओर से दिये गये बयान के विरोध में झामुमो जिला कमेटी और झारखंड छात्र मोरचा ने गुरुवार को झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. मौके पर सभा […]
विज्ञापन
विरोध. शिबू सोरेन पर दिये गये बयान पर झामुमो आक्रोशित
हजारीबाग. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर रघुवर दास की ओर से दिये गये बयान के विरोध में झामुमो जिला कमेटी और झारखंड छात्र मोरचा ने गुरुवार को झंडा चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. मौके पर सभा हुई.
जिला सचिव सुखदेव यादव ने कहा कि लिट्टीपाड़ा उप-चुनाव में भाजपा की हार मुख्यमंत्री पचा नहीं पा रहे हैं. उपचुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. यही कारण है कि शिबू सोरेन जैसे व्योवृद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे में अनर्गल बयान दे रहे हैं.
यदि सीएम ने ऐसे बयान देना बंद नहीं किया, तो झामुमो उग्र आंदोलन करेगा. मौके पर जिला प्रवक्ता नंदू प्रसाद, कोषाध्यक्ष निसार अहमद, मीडिया प्रभारी प्रकाश मेहता, महासचिव राजकिशोर प्रसाद, सरयू मेहता, अजय साव, अशोक प्रसाद, खलील अंसारी, महेंद्र मेहता, राजकुमार, चंदन सिंह, करण राम, रोहित, दीपक राज, अभिषेक, विभावि सचिव अख्तर हासमी, जिलाध्यक्ष करण यादव, साजन पासवान, दीपक राज, रोहित, अभिषेक, वकार अहमद व चंदन सिंह समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.
चरही : वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास सत्ता के नशे में चूर हैं. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता हैं. उसके बारे में मुख्यमंत्री का बयान देना मानसिक संतुलन खराब होना दर्शाता है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने चरही में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूंजीपतियों के एजेंट हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद को शिबू सोरेन का असली बेटा कहते हैं. वहीं दूसरी ओर गुरुजी के विरोध में इस तरह का बयान देना समझ से परे हैं. यदि मुख्यमंत्री ने बयान वापस नहीं लिया, तो झामुमो आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










