बनायी रेवन्ली डॉट कॉम, होम डिलिवरी कर कमायेंगे पैसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के युवाओं ने एक अनोखी पहल की है. युवाओं ने खुद के प्रयास से रोजगार के अवसर को चुना है. हजारीबाग शहर में गुरुवार को रेवन्ली डॉट कॉम का शुभारंभ हुआ. इसके जरिये शहरवासियों को घर बैठे ऑर्डर पर पानी, फल, सब्जी, दूध, राशन साम्रगी, पतंजलि सामग्री, नॉनवेज व अन्य खाद्यान्न सामग्री […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के युवाओं ने एक अनोखी पहल की है. युवाओं ने खुद के प्रयास से रोजगार के अवसर को चुना है. हजारीबाग शहर में गुरुवार को रेवन्ली डॉट कॉम का शुभारंभ हुआ. इसके जरिये शहरवासियों को घर बैठे ऑर्डर पर पानी, फल, सब्जी, दूध, राशन साम्रगी, पतंजलि सामग्री, नॉनवेज व अन्य खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. यह जानकारी रॉबिंस कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.
बताया कि रेवन्ली डॉट कॉम में 12 लडकों की टीम है. ऑर्डर मिलते ही लोगों के घरों तक उनकी आवश्यकता की चीज पहुंच जायेगी. 100 रुपये से अधिक की खरीदारी पर डिलिवरी चार्ज नहीं देनी होगी. 100 रुपये से कम की खरीदारी पर सर्विस चार्ज पांच रुपये देने होंगे.
बीबीए की पढाई कर चुके रॉबिंस कुमार ने कहा कि आज की भागदौड में नौकरी, पेशा व व्यवसाय से जुडे लोगों को इससे समय की बचत होगी. 30 मिनट के अंदर रेवन्ली डॉट कॉम आर्डर पर शहर के किसी भी क्षेत्र में सामान की डिलिवरी करेगा. टीम में प्रदीप कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, लविश कुमार, संगम कुमार, दिवाकर कुमार, शहबाज आलम, अंशु कुमार, करण कुमार एवं ईश्वरचंद्रा शामित है. परामर्श नंबर 7677388224 जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










