सीआइटीयू के सम्मेलन में होगा सरकार का विरोध

Published at :21 Apr 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
सीआइटीयू के सम्मेलन में होगा सरकार का विरोध

चरही : सीआइटीयू का तीसरा सम्मेलन 29 अप्रैल को होगा. इसकी तैयारी को लेकर चरही कैंटीन में सीआइटीयू की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गणेश कुमार सीटू ने की. बैठक में देवनाथ महली ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार की जन एवं मजदूर विरोधी नीतियों से देश की जनता, मजदूर और नौजवान परेशान हैं. […]

विज्ञापन
चरही : सीआइटीयू का तीसरा सम्मेलन 29 अप्रैल को होगा. इसकी तैयारी को लेकर चरही कैंटीन में सीआइटीयू की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता गणेश कुमार सीटू ने की. बैठक में देवनाथ महली ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार की जन एवं मजदूर विरोधी नीतियों से देश की जनता, मजदूर और नौजवान परेशान हैं.
तीन वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है. पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में मालिक के पक्ष में संशोधन किया गया है. पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमत बढ़ रही है.
गणेश कुमार सीटू ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड ने जल, जंगल और जमीन की लूट के लिए झारखंड मोमेंटम के नाम पर देशी-विदेशी पूंजीपतियों को आमंत्रित किया, ताकि खनिज संपदा की लूट कर सके. सम्मेलन के जरिये इसका विरोध होगा.बैठक में इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. वहीं सदस्यों से आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी. वहीं यूनियन संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में अध्यक्ष देवनाथ महली, सचिव धनेश्वर तुरी, गणेश कुमार सीटू, विनोद प्रसाद महतो, गौतम बनर्जी, गुलाब साव, किशोरी राम, आशिष टोप्पो व आरपी कुशवाहा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola