एक की मौत, दूसरा घायल

Published at :20 Apr 2017 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत, दूसरा घायल

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के मोतरा स्थिति भुटकिया घाटी में अवैध रूप से चल रहे कोयला खदान में गैस रिसाव से एक मजदूर रैली गंझू की मौत हो गयी. वह मोतरा का रहनेवाला था. वहीं अरुण गंझू नामक मजदूर घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है. जानकारी के […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के मोतरा स्थिति भुटकिया घाटी में अवैध रूप से चल रहे कोयला खदान में गैस रिसाव से एक मजदूर रैली गंझू की मौत हो गयी. वह मोतरा का रहनेवाला था. वहीं अरुण गंझू नामक मजदूर घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की सुबह की है.
हालांकि घटना के बाद मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर गयी. उसके बाद उसके घर से शव को बरामद किया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. घटना को लेकर देर शाम तक बड़कागांव थाना में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी. ज्ञात हो कि बड़कगांव थाना क्षेत्र के चपरी, गोंदलपुरा व भुटकिया समेत अन्य क्षेत्रों में कोयले का अवैध धंधा जोरों से चल रहा था. अवैध कोयले के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने गंभीरता बरती. है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola