स्कूल प्रबंधन बच्चों पर दें ध्यान, चिकित्सक रहें सतर्क

Published at :19 Apr 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन बच्चों पर दें ध्यान, चिकित्सक रहें सतर्क

हजारीबाग : शहर में बढ़ती गरमी को देखते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कई शैक्षणिक संस्थाओं एवं अस्पतालों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये हैं. उन्होंने सभी प्रमुख अस्पतालों एवं संस्थानों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने समेत पेयजल व सफाई पर गंभीरता बरतने को कहा है. वहीं चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पारा मेडिकल स्टॉफ को गर्म […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर में बढ़ती गरमी को देखते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कई शैक्षणिक संस्थाओं एवं अस्पतालों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये हैं. उन्होंने सभी प्रमुख अस्पतालों एवं संस्थानों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने समेत पेयजल व सफाई पर गंभीरता बरतने को कहा है.
वहीं चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पारा मेडिकल स्टॉफ को गर्म हवा व लू के प्रभाव से बचने संबंधी प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
जरूरत पड़ने पर बंद करें स्कूल: उपायुक्त ने बढ़ रही गरमी को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों के समय में बदलाव लाने का निर्देश दिया है. कहा है कि जरूरत पड़ने पर स्कूल भी बंद कर सकते हैं. उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधक प्राधिकार नई दिल्ली की गाइडलाइन के अनुसार जिले के तापमान में अचानक वृद्धि को देखते हुए तत्पर रहने को कहा है.
झुग्गी झोंपड़ी तक पहुंचे पानी : डीसी ने कहा है कि मजदूरों के लिए उनके कार्यस्थल पर पानी व शेड की व्यवस्था हो. वहीं झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले लोगों के लिए टैंकर से पेयजल की व्यवस्था की जाये. वहीं आमलोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola