चतरा की हर समस्याओं को दूर करेंगे : मुख्यमंत्री

Published at :19 Apr 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा की हर समस्याओं को दूर करेंगे : मुख्यमंत्री

सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें गिद्धौर : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को सदर विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता की बहन की शादी समारोह में शरीक होने पहुंचे. मुख्यमंत्री विधायक के पैतृक गांव तिलैया हेलीकॉप्टर से पहुंचे. मौके पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे श्री भोक्ता […]

विज्ञापन
सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायें
गिद्धौर : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को सदर विधायक जय प्रकाश सिंह भोक्ता की बहन की शादी समारोह में शरीक होने पहुंचे. मुख्यमंत्री विधायक के पैतृक गांव तिलैया हेलीकॉप्टर से पहुंचे. मौके पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे श्री भोक्ता के घर पहुंचे. सीएम का स्वागत विधायक व उसके परिजनों ने किया. मुख्यमंत्री ने विधायक की बहन रीतू को अाशीर्वाद देते हुए उसकी मंगल भविष्य की कामना की. सीएम विधायक के घर 10 मिनट रुके. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चतरा के वस्तु स्थिति की जानकारी ली.
सीएम ने कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने की बात कही. उन्होंने कहा की चतरा की हर समस्या को दूर करेंगे. सीएम का हेलीकॉप्टर 1.30 बजे हेलीपैड पर उतरा और 2.30 बजे रांची के लिए उड़ान भरा.
नेता व कार्यकर्ताओं में दिखी मायूसी: सीएम रघुवर दास मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गिद्धौर पहुंचे थे.उन्हें मिलने व देखने जिले भर के नेता व कार्यकर्ता तिलैया पहुंचे थे. लेकिन उनके मनसूबे पर सदर एसडीओ नंदकिशोर लाल व डीएसपी मुख्यालय पीतांबर सिंह खैरवार ने पानी फेर दिया. मुख्य द्वार पर दोनों की ड्यूटी लगी थी. उन्होंने व्यक्ति विशेष को ही अंदर जाने दे रहे थे. जबकि बड़ी संख्या में सांसद प्रतिनिधि, मंडल मोरचा के अध्यक्ष व जिलास्तरीय नेता मुख्य द्वार पर ही खड़े थे. इस दौरान पत्रकारों को भी अंदर जाने से रोका गया. वहीं विधायक के परिजन लोगो को अंदर ले जाने का प्रयास करते दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola