प्रेमी युगल के शव की सूचना पर परेशान रही पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : चरही घाटी में प्रेमी युगल का शव होने की सूचना पर गुरुवार को मुफस्सिल व चरही पुलिस चार घंटे तक परेशान रही. काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस को कहीं शव नहीं मिला. जिस मोबाइल नंबर से शव चरही में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने जब लोकेशन का पता […]
विज्ञापन
हजारीबाग : चरही घाटी में प्रेमी युगल का शव होने की सूचना पर गुरुवार को मुफस्सिल व चरही पुलिस चार घंटे तक परेशान रही. काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस को कहीं शव नहीं मिला. जिस मोबाइल नंबर से शव चरही में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने जब लोकेशन का पता लगाया, तो वह गुजरात के मानवी का मिला.
क्या है मामला: गत 30 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औरिया गांव का युवक भरत राम गांव की एक युवती को भगा ले गया.इस संबंध में युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया. गुरुवार को औरिया गांव के रंजीत यादव के मोबाइल पर राजेश यादव नामक युवक का फोन आया. उसने कहा कि एक युवती व युवक का शव चरही घाटी जंगल में फेंका हुआ है. रंजीत यादव ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










