शटर गिरा बिजली रोकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : कटकमसांडी पावर सब-स्टेशन के दैनिक भोगी कर्मियों ने बकाया मानदेय को लेकर गुरुवार को सांकेतिक धरना दिया. वहीं पावर स्टेशन का शटर डाउन कर दिया. सटर डाउन हो जाने के कारण कटकमसांडी प्रखंड में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी. विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कर्मियों को जूस पिला कर अनशन को […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी पावर सब-स्टेशन के दैनिक भोगी कर्मियों ने बकाया मानदेय को लेकर गुरुवार को सांकेतिक धरना दिया. वहीं पावर स्टेशन का शटर डाउन कर दिया. सटर डाउन हो जाने के कारण कटकमसांडी प्रखंड में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी. विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कर्मियों को जूस पिला कर अनशन को तुड़वाया. सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद राजा ने भी कर्मियों को हर संभव मदद करने व बकाया मानदेय का भुगतान करवाने की दिशा में सार्थक पहल करने का भरोसा दिया.
श्री राणा ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की मांगें पूरी होगी. धरना पर विद्युत ऑपरेटर करण फारूक अंसारी, लक्ष्मण रविदास, हेल्पर दीपक दास, मुमताज साह, आलम उर्फ मिस्टर, बढन प्रसाद, लाइनमैन दिनेश पासवान, अशोक पासवान, अशोक महतो, विष्णुधारी प्रसाद, अकुंदन दास, फिरोज अंसारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










