खुले में शौच करनेवालों से लगवायी उठक-बैठक

Published at :15 Feb 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच करनेवालों से लगवायी उठक-बैठक

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में खुले में शौच करनेवाले व्यक्ति को अब दंडित किया जायेगा. मंगलवार की सुबह कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ओकनी तालाब और झील परिसर के आसपास निरीक्षण करने पहुंची. झील के किनारे खुले में शौच करनेवाले लोगों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट कॉलोनी लाया गया. वहां पकड़े […]

विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में खुले में शौच करनेवाले व्यक्ति को अब दंडित किया जायेगा. मंगलवार की सुबह कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ओकनी तालाब और झील परिसर के आसपास निरीक्षण करने पहुंची. झील के किनारे खुले में शौच करनेवाले लोगों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट कॉलोनी लाया गया.
वहां पकड़े गये लोगों से उठक-बैठक करायी गयी और दोबारा खुले में शौच नहीं करने की नसीहत दी गयी. इधर, ओकनी तालाब के किनारे खुले में शौच करनेवालों को फूल दिया गया. वहीं शौचालय का उपयोग करने को कहा गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि खुले में शौच पर रोक लगाने के लिये 14 से 20 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जायेगा.
15 फरवरी को हरिनगर, खजांची तालाब, 16 फरवरी को बाबूगांव चौक, मटवारी भुइयां टोली, कोर्रा हेंठटोला, 17 फरवरी को जोड़ा तालाब हुरहुरू, पांडेय मुहल्ला तालाब, 18 फरवरी को मरियम टोला, जबरा तालाब कोर्रा, 19 फरवरी को माली टोला, भुइयां टोली, धोबिया तालाब, 20 फरवरी को पारनाला में पहरेदारी की जायेगी. मौके पर सीटी मैनेजर राजेश कुमार, रामदुलारे यादव, मोहित गुप्ता, नागेंद्र शर्मा, रोशन राम, धमेंद्र राय, सूरज कुमार, उदय, प्रदीप, दीपक व सुरेश आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola