जेपीसी पर लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया

Published at :14 Feb 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
जेपीसी पर लेवी मांगने का मामला दर्ज कराया

बडकागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव के समीप हहारो नदी पर बनाये जा रहे पुल के संवेदक अनिल कुमार सिंह ने जेपीसी उग्रवादी संगठन पर लेवी मांगने तथा रात्रि प्रहरी के साथ मारपीट करने का मामला बड़कागांव थाना में दर्ज कराया है. इस संबंध में बड़कागांव थाना जेपीसी संगठन के त्रिकाल, दशरथ तथा 10 […]

विज्ञापन
बडकागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव के समीप हहारो नदी पर बनाये जा रहे पुल के संवेदक अनिल कुमार सिंह ने जेपीसी उग्रवादी संगठन पर लेवी मांगने तथा रात्रि प्रहरी के साथ मारपीट करने का मामला बड़कागांव थाना में दर्ज कराया है. इस संबंध में बड़कागांव थाना जेपीसी संगठन के त्रिकाल, दशरथ तथा 10 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज मामले में अनिल सिंह ने कहा है कि पांच फरवरी की रात 10 की संख्या में जेपीसी के सदस्य पुल निर्माण स्थल पर आ धमके और मिस्त्री नारद शर्मा, रात्रि प्रहरी मोहित कुमार एवं तेतर महतो की बुरी तरह पिटाई की. पिटाई करने के बाद त्रिकाल के नाम से एक मोबाइल नंबर पर बात करने के बाद ही काम करने की चेतावनी देकर चल गये.
आवेदन में कहा गया है कि इसके पूर्व दशरथ के नाम पर भी कई बार लेवी की मांग की गयी थी. रात्रि प्रहरियों से मोबाइल साथ ले जाने का जिक्र किया गया है. उक्त पुल ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से बनाया जा रहा है़ इसके संवेदक अनिल कुमार पिता रामयश सिंह गढ़वा जिला निवासी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola