हजारीबाग के एसपी ने रखा 50 हजार का इनाम

Published at :10 Feb 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग के एसपी ने रखा 50 हजार का इनाम

हजारीबाग : इचाक स्थित इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती के मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस बिहार और झारखंड के कई शहरों में छापेमारी कर रही है. एसपी अनूप बिरथरे ने अपराधियों की सूचना देनेवालों के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. एसपी ने कहा कि इलाहाबाद बैंक डकैती में बिहार के […]

विज्ञापन
हजारीबाग : इचाक स्थित इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती के मामले को लेकर हजारीबाग पुलिस बिहार और झारखंड के कई शहरों में छापेमारी कर रही है. एसपी अनूप बिरथरे ने अपराधियों की सूचना देनेवालों के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. एसपी ने कहा कि इलाहाबाद बैंक डकैती में बिहार के गया, झारखंड के धनबाद और हजारीबाग के अपराधी गिरोह शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गयी है.
इसी के आधार पर छापेमारी चल रही है. अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. एसपी ने यह भी बताया कि गिरीडीह और इचाक में एक ही तरीके से बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों बैंकों में घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों का एक दूसरे से संबंध है. ज्ञात हो कि गत सात फरवरी को इचाक स्थित इलाहाबाद बैंक में 21.30 लाख रुपये की डकैती हुई थी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अाठ अपराधी बाइक से फरार हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola