48 लोगों ने कोर्ट को सौंपे कागजात

Published at :09 Feb 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
48 लोगों ने कोर्ट को सौंपे कागजात

कार्रवाई. राजा बंगला में रह रहे 198 लोगों को मिलेगा नोटिस हजारीबाग : शहर के राजा बंगला परिसर में रह रहे 198 लोगों को प्रथम चरण में जिला प्रशासन की ओर से नोटिस दिये जायेंगे. बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से राजा बंगला परिसर में कोर्ट लगाया गया. यहां 48 लोगों ने राजा बंगला […]

विज्ञापन
कार्रवाई. राजा बंगला में रह रहे 198 लोगों को मिलेगा नोटिस
हजारीबाग : शहर के राजा बंगला परिसर में रह रहे 198 लोगों को प्रथम चरण में जिला प्रशासन की ओर से नोटिस दिये जायेंगे. बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से राजा बंगला परिसर में कोर्ट लगाया गया. यहां 48 लोगों ने राजा बंगला में मकानों व दुकान से संबंधित कागजात अधिकारियों को उपलब्ध कराये. कोर्ट की अवधि नौ व 10 फरवरी है. बाकी लोगों से कागजात दो दिन में अधिकारी कोर्ट अवधि में लेंगे. राजा बंगला में रह रहे राजेश शुक्ला, मुस्ताक खान और रामकिशोर सोनी ने बताया कि जमीन से संबंधित जो भी कागजात उनके पास है, वे कोर्ट में जमा कर रहे हैं.
डीसी को सौंपी जायेगी रिपोर्ट: सीओ राजीव कुमार ने कहा कि नोटिस फॉर्म के रूप में है, जिसमें राजा बंगला में रह रहे लोगों को जानकारी दी जायेगी कि आपकी दुकान, मकान के क्षेत्र का ब्योरा दिया जा रहा है. नोटिस के आधार पर सभी लोग कागजात कोर्ट में उपलब्ध करा सकते हैं. कोर्ट में उपलब्ध कागजात के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी. इस रिपोर्ट को अपर समाहर्ता दिलीप मिंज, एलआरडीसी सतीश चंद्रा, सीओ राजीव कुमार तैयार करेंगे. इसी रिपोर्ट के आधार पर डीसी रविशंकर शुक्ला आगे की कार्रवाई का आदेश देंगे.
ठगी करनेवालों पर हो कार्रवाई: मेहता: पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजा बंगला की जमीन में जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ठगी की है, उन कानूनी कार्रवाई हो. यहां लगभग 300 परिवारों से कागजी बंदोबस्त कर बड़े पैमाने पर राशि की वसूली हुई है. श्री मेहता ने सरकार से मांग की कि उचित सलामी लेकर यहां रह रहे लोगों की जमीन की बंदोबस्ती हो, ताकि परिवारों को राहत मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola