पुलिस ने रोका, 57 हिरासत में, रिहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को हजारीबाग शहर एकजुट हो गया. प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकला. इससे पहले सभी लोग केशव हॉल के पास जुटे. वहां से जुलूस जुलू पार्क स्थित टैक्स वसूली करनेवाले प्राइवेट कंपनी रितिका के कार्यालय के लिए तालाबंदी करने निकला. जुलूस […]
विज्ञापन
हजारीबाग : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को हजारीबाग शहर एकजुट हो गया. प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकला. इससे पहले सभी लोग केशव हॉल के पास जुटे. वहां से जुलूस जुलू पार्क स्थित टैक्स वसूली करनेवाले प्राइवेट कंपनी रितिका के कार्यालय के लिए तालाबंदी करने निकला.
जुलूस में शामिल लोग शहर का भ्रमण करते हुए नीलांबर-पीतांबर चौक पहुंचे. जहां पुलिस ने सभी लोगों को रोक दिया और वापस जाने को कहा. प्रशासनिक कार्रवाई देख सभी लोग सड़क पर ही धरना पर बैठ गये. लोगों का कहना था कि टैक्स वृद्धि के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं. इसके बाद यहां से लोग पोस्टऑफिस मोड़ तक पहुंचे, जहां पुलिस ने कुल 57 लोगों को हिरासत में ले लिया. बाद में प्रदीप प्रसाद समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस कर्जन ग्राउंड स्टेडियम ले गयी. दिन के लगभग दो बजे सभी को वहां से रिहा किया गया. इधर, जुलू पार्क स्थित रितिका कंपनी के कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
मांग को लेकर कोर्ट तक जायेंगे: प्रदीप प्रसाद: समाजसेवी प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जब तक होल्डिंग टैक्स कम नहीं हो जाता, लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. उनका कहना था कि बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स के कारण जनता में आक्रोश है.
हम अपनी मांग को लेकर न्यायालय तक जायेंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगम की बैठक में विपरित निर्णय लिया गया है. टैक्स बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव नगर निगम से भेजा जाना चाहिए था, लेकिन सरकार से टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं रितिका कंपनी लोगों को डरा धमका कर टैक्स की वसूल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










