सिरंय में निकली कलश शोभायात्रा

Published at :04 Feb 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सिरंय में निकली कलश शोभायात्रा

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरंय गांव में शुक्रवार को पंचमुखी मंदिर हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सात दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा की शुरुआत मंदिर यह परिसर से जमुनिया उत्तर वाहिनी नदी के लिए हुई. वहां जब भर कर श्रद्धालु महिलाएं जल लेकर अचलजामो खेदाडीह सिरैय का भ्रमण करते हुए […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरंय गांव में शुक्रवार को पंचमुखी मंदिर हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सात दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा की शुरुआत मंदिर यह परिसर से जमुनिया उत्तर वाहिनी नदी के लिए हुई. वहां जब भर कर श्रद्धालु महिलाएं जल लेकर अचलजामो खेदाडीह सिरैय का भ्रमण करते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचीं.

यहां मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ. मौके पर प्रमुख अशोक गुप्ता, उप-प्रमुख सुशील मंडल, विधायक प्रतिनिधि गुरू प्रसाद साव, जिप सदस्य यशोदा देवी, मुखिया अशोक गुप्ता, राजेंद्र कुमार महतो, माले नेता शेख तैयब, यज्ञ समिति के अध्यक्ष हेमलाल पंडित, वासुदेव पंडित, हरि प्रजापति, महेंद्र पंडित, संतोष पांडे, धीरज कुमार, तपेश्वर महतो, रूपलाल महतो, नागेश्वर महतो, लालमन व तालेश्वर प्रजापति आदि मौजूद थे. महायज्ञ में प्रमुख यज्ञाचार्य बाबा मुखिया जी शास्त्री, यज्ञाचार्य अजय शास्त्री, वैदिक आचार्य सत्यदेव शास्त्री एवं यज्ञाधीश केदार पांडेय अनुष्ठान करवा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola