बसरिया मुखिया ने किया स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Published at :24 Nov 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
बसरिया मुखिया ने किया स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

चौपारण : प्रखंड की ग्राम पंचायत बसरिया के मुखिया नरेश पासवान ने बुधवार को कई विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया़ श्री पासवान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, महुआबाद के पारा शिक्षक बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित थे. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र महुआबाद की सेविका दो माह की छुट्टी पर थीं. चार […]

विज्ञापन

चौपारण : प्रखंड की ग्राम पंचायत बसरिया के मुखिया नरेश पासवान ने बुधवार को कई विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया़ श्री पासवान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, महुआबाद के पारा शिक्षक बिना किसी सूचना के विद्यालय में अनुपस्थित थे. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र महुआबाद की सेविका दो माह की छुट्टी पर थीं. चार माह बीतने के बाद भी वह केंद्र में नहीं आयी.

ग्रामीणों बताया कि सहायिका भी तीन दिनों से

आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आयी है. उसके बाद श्री पासावन मवि बसरिया पहुंचे, जहां शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे. श्री पासवान ने शिक्षकों को पढ़ाने के साथ विद्यालय की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने को कहा. उन्होंने पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को पंचायतवासियों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola