पिछड़ी जाति का मिले दरजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : गोस्वामी कल्याण परिषद के सदस्य परिसदन भवन में राज्य पिछड़ा आयोग के पदाधिकारी केशव महतो कमलेश एवं शफीक अंसारी से मिले. इस दौरान सदर, इचाक, पदमा, दारू एवं कटकमसांडी के गिरि एवं गोसाई व उपजाति के संदर्भ उनसे चर्चा की गयी. परिषद के लोगों ने कहा कि गोसाई, योगी जाति को पिछड़ी जाति […]
विज्ञापन
हजारीबाग : गोस्वामी कल्याण परिषद के सदस्य परिसदन भवन में राज्य पिछड़ा आयोग के पदाधिकारी केशव महतो कमलेश एवं शफीक अंसारी से मिले. इस दौरान सदर, इचाक, पदमा, दारू एवं कटकमसांडी के गिरि एवं गोसाई व उपजाति के संदर्भ उनसे चर्चा की गयी. परिषद के लोगों ने कहा कि गोसाई, योगी जाति को पिछड़ी जाति एनेक्सर दो में रखा गया है, जबकि इसी जाति की उपजाति अतिथ, पुरी, भारती, संन्यासी, गिरि को पिछड़ी जाति के लाभ से वंचित रखा गया है. गोसाई समाज के लोग सभी उपजाति के साथ शादी-विवाह का संबंध स्थापित करते हैं. इस उपजाति को पिछड़ी जाति में समाहित किया जाये.
आयोग के पदाधिकारियों से मिलनेवालों में रामानंद गिरि, दीपक गिरि, उमेश गिरि, प्रमोद गिरि, प्रदीप गिरि, राजीवन गिरि, राजकुमार गिरि, राजकुमार, रामविलास, राजेंद्र, केदार, अर्जुन, विद्याधर नारायण, सुमन कन्याण व संदीप कुमार गिरि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










