कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : बालमुकुंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

चरही : चरही सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जबकि विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव, कुमार महेश सिंह, महापौर अंजलि कुमारी थे. यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण […]
विज्ञापन
चरही : चरही सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जबकि विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव, कुमार महेश सिंह, महापौर अंजलि कुमारी थे. यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. आदर्श डीएवी के बच्चों ने स्वागत गान व नृत्य प्रस्तुत किया. भाजपा प्रदेश महामंत्री बाल मुकुंद सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ हैं. समस्याओं के समाधान से ही विकास की कल्पना की जा सकती है.
उन्होंने पार्टी की मजबूती को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. सदर विधायक मनीष जायसवाल नेकहा कि पार्टी के मजबूती के लिए सभी की सहभागिता अनिवार्य है. कुमार महेश सिंह व सुरेंद्र सिन्हा समेत कई भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए एकता का परिचय देने की जरूरत है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र साव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










