₹1.09 करोड़ में आयी BMW की नयी कन्वर्टिबल कार, 4.9 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार

Published by :Shivani Shah
Published at :03 May 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
BMW launches M440i Convertible

बीएमडब्ल्यू M440i कन्वर्टिबल / फोटो- बीएमडब्ल्यू

BMW ने भारत में नई BMW M440i Convertible लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये से शुरू होती है. इसमें 3.0-लीटर टर्बो इंजन, 374hp पावर और xDrive AWD मिलता है. यह कार 4.9 सेकंड में 100 km/h पकड़ सकती है और प्रीमियम फीचर्स से लैस है.

विज्ञापन

BMW ने भारत में अपनी M Performance लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई BMW M440i Convertible को लॉन्च कर दिया है. यह एक प्रीमियम ड्रॉप-टॉप (कन्वर्टिबल) कार है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.09 करोड़ रुपये रखी गई है. यह मॉडल लग्जरी और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है.

डिजाइन और एक्सटीरियर

BMW M440i Convertible 4 Series प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ दिया गया है, जिसे सिर्फ 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है, वह भी 50 किमी/घंटा की स्पीड तक.

डिजाइन की बात करें, तो इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, बड़ा किडनी ग्रिल और एग्रेसिव फ्रंट एयर इंटेक्स मिलते हैं. साइड प्रोफाइल में 19-इंच अलॉय व्हील्स, M बैजिंग और विंड डिफ्लेक्टर दिया गया है, जबकि पीछे की ओर LED टेललैंप्स, स्पोर्टी डिफ्यूजर और बूट-लिड स्पॉइलर मिलता है.

यह कार कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स जैसे Black Sapphire, Mineral White, Portimao Blue, Arctic Race Blue, Brooklyn Grey, Cape York Green और Fire Red में उपलब्ध है.

इंटीरियर और फीचर्स

कार के अंदर प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन मिलता है. इसमें 4-सीटर लेआउट दिया गया है, जिसमें 14.9-इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा, हेड्स-अप डिस्प्ले, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड स्पोर्ट्स सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और 12-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

BMW M440i Convertible में 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374hp और 500Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और BMW के xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है.

यह भी पढ़ें: Auto Market में फिर चमकने की तैयारी में Nissan India

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola