सज गयीं दुकानें, लग गये स्टॉल

Published at :24 Oct 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
सज गयीं दुकानें, लग गये स्टॉल

हजारीबाग : शहर समेत कस्बाई बाजार में दिवाली की बाजार सज गयी है. दिवाली को लेकर सजावट के सामानों की भी बिक्री शुरू हो गयी है. कहीं चाइनीज लाइट, तो कहीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से दुकानें सज वहीं चाइनीज मोमबत्तियों से भी बाजार गुलजार है. दुकानों के अलावा सड़क किनारे स्टॉल भी लगने शुरू हो […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर समेत कस्बाई बाजार में दिवाली की बाजार सज गयी है. दिवाली को लेकर सजावट के सामानों की भी बिक्री शुरू हो गयी है. कहीं चाइनीज लाइट, तो कहीं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से दुकानें सज वहीं चाइनीज मोमबत्तियों से भी बाजार गुलजार है. दुकानों के अलावा सड़क किनारे स्टॉल भी लगने शुरू हो गये हैं, जहां मिट्टी के दीये व खिलौनों की बिक्री शुरू हो गयी है. एक अनुमान के मुताबिक इस बार दीपावली में हजारीबाग में करीब आठ करोड़ रुपये के चाइनिज सामानों की बिक्री का अनुमान है.

लुभा रहे हैं चीनी सामान

शहर की हर दुकानों में सजे चाइनीज सामान ग्राहकों को लुभा रही है. वहीं भारतीय कंपनियों एवं देसी कारीगरों द्वारा तैयार दीपावली के सामान भी दुकानों में सजे हुए हैं. हालांकि सदभावना विकास मंच के संयोजक इरफान अहमद काजू, विकास शाहा और अभाविप की ओर से लोगों से चाइनिज सामानों का बहिष्कार करने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola