विश्व शांति के लिए विधान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जैन महिला मिलन सह 16 दिवसीय शांति विधान रविवार को संपन्न हुआ. यह विधान विश्व में दिनों दिन बढ़ रही हिंसा, अशांति, उपद्रव से त्रस्त व आतंकवाद से मुक्ति के उद्देश्य को लेकर किया गया. बड़ा बाजार जैन मंदिर में 16 दिनों तक यह कार्यक्रम हुआ. विधान जैन महिला मिलन की अध्यक्ष उषा […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जैन महिला मिलन सह 16 दिवसीय शांति विधान रविवार को संपन्न हुआ. यह विधान विश्व में दिनों दिन बढ़ रही हिंसा, अशांति, उपद्रव से त्रस्त व आतंकवाद से मुक्ति के उद्देश्य को लेकर किया गया.
बड़ा बाजार जैन मंदिर में 16 दिनों तक यह कार्यक्रम हुआ. विधान जैन महिला मिलन की अध्यक्ष उषा विनायका की पहल पर हुआ. विधान में जैन समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. वहीं शांति विधान विधानाचार्य पंडित दीपक शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस विधान में ललित अजमेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
अंतिम दिन प्रात: शांतिधारा, अभिषेक, विश्व शांति पूजन व सवा लाख महामंत्र पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ हवन का कार्यक्रम हुआ. संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया. बच्चों के ज्ञान पाठशाला का प्रश्न मंच हुआ. इस अवसर का लाभ उठाकर सभी धर्म प्रेमी पुण्य के भागीदारी बने. समाज के सभी वर्ग के लोग इस विधान में शामिल हुए. यह यह जानकारी मीडिया प्रभारी विजय लुहाडिया ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










