अस्त्र-शस्त्र देख श्रद्धालु निहाल

Published at :15 Oct 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
अस्त्र-शस्त्र देख श्रद्धालु निहाल

हजारीबाग : गुरुगोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव पर जागरूकता रथ गुरुद्धारा पटना साहब से 13 अक्तूबर से प्रारंभ हुआ. रथ का प्रथम रात्रि विश्राम हजारीबाग गुरुद्वारा में हुआ. 14 अक्तूबर को हजारीबाग गुरुद्वारा में गुरु रथ के साथ आये लोगों का हजारीबाग गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से किया गया. गुरुद्वारा में […]

विज्ञापन
हजारीबाग : गुरुगोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव पर जागरूकता रथ गुरुद्धारा पटना साहब से 13 अक्तूबर से प्रारंभ हुआ. रथ का प्रथम रात्रि विश्राम हजारीबाग गुरुद्वारा में हुआ. 14 अक्तूबर को हजारीबाग गुरुद्वारा में गुरु रथ के साथ आये लोगों का हजारीबाग गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से किया गया. गुरुद्वारा में संगत के साथ पटना साहेब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, यात्रा प्रभारी भाई दलजीत सिंह, बाबा दयाल सिंह समेत 70 लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया. रथ के हजारीबाग पहुंचते ही सिख समाज के लोग उसके दर्शन के लिए उमड़ पड़े. महिला, बुजुर्ग, बच्चे सभी रथ में रखे गुरुगोविंद सिंह के 400 वर्ष पुराने अस्त्र-शस्त्र एवं बाबा दीप सिंह का हस्तलिखित गुरुग्रंथ साहेब को देख निहाल हो गये.
गुरु रथ का उद्देश्य पूरे भारत में घूम-घूमकर गुरुगोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित करना है और दसवें गुरु के उपदेश को लोगों तक पहुंचाना है. रथ को दोपहर गुरुद्वारा से रामगढ़ एवं चास बोकारो के लिए रवाना किया गया. प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा पटना साहेब में मनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola