लोहरदगा: अज्ञात गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

एक्सीडेंट सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Lohardaga News: लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर चेटर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई. पुलिस पहचान और फरार वाहन की तलाश में जुटी है.
कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट
Lohardaga News: लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस सीमावर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ सम्पर्क करते हुए महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है.
हादसे की सूचना और महिला की मौत
बताया जा रहा है कि कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 39 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के पास रविवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को जोरदार ठोकर मार दिया है और महिला की मौके पर मौत हो गई है. थाना प्रभारी के निर्देश पर कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर कुड़ू सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया.
वाहन फरार, पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी, इसी बीच रांची से कुड़ू की तरफ आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया. पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठोकर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. महिला की उम्र लगभग 62 साल के आसपास है और अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










