धू-धू कर जला रावण

Published at :14 Oct 2016 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
धू-धू कर जला रावण

इचाक : दशहरा का त्योहार रावण दहन के साथ संपन्न हो गया. विजयादशमी की शाम इचाक के सभी दुर्गा स्थानों में पूजन व महाआरती के बाद दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान माता की अंतिम दर्शन व आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इचाक पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, […]

विज्ञापन
इचाक : दशहरा का त्योहार रावण दहन के साथ संपन्न हो गया. विजयादशमी की शाम इचाक के सभी दुर्गा स्थानों में पूजन व महाआरती के बाद दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान माता की अंतिम दर्शन व आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इचाक पुराना काली मंडा, नया काली मंडा, दुर्गा नगर इचाक मोड़, जलौंध, दरिया, महावीर स्थान मंगुरा एवं देवकुली दुर्गा स्थान के प्रागंण में दशहरा का मेला लगा. इचाक, मंगुरा व इचाक मोड़ में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ.
अंचलाधिकारी कुंवर सिंह पाहन, बीडीओ रामगोपाल पांडेय व थाना प्रभारी सुरेश राम, मुखिया प्रतिनिधि अशोक कपरदार, प्रमुख प्रतिनिधि मनोहर राम व संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार राम दल की भूमिका निभायी.
बड़कागांव. दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विजयादशमी के दिन रावण दहन किया गया, वहीं दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. प्रखंड के अंबाजीत, बादम, हरली, महुगांई कला, गोंदलपुरा, सुकुलखपिया, सांढ़, बड़कागांव, नापो, उरुब, बरवाडीह सहित अन्य गांवों में दुर्गा-पूजा का आयोजन हुआ.
बड़कागांव के हरली मेला में विशाल रावण दहन किया गया. मेला का उद्घाटन अध्यक्ष शिवदयाल महतो ने किया. मौके पर मुखिया महेंद्र महतो, पंसस उपेंद्र कुमार, केकुस मुकुटधारी महतो, उमेश दांगी, पूजा समिति के सबुर महतो, बिगेश्वर महतो, डॉ संतोष दांगी, धानेश्वर महतो, रामेश्वर राम, अंबर कुमार, प्रवीण कुमार सहित हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola