नोवामुंडी में आंधी-बारिश का कहर, दो घरों की छत उड़ी, हजारों का नुकसान 

Updated:
विज्ञापन
Noamundi News

नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में दो घरों की छतें उड़ीं

Noamundi News: नोवामुंडी में अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया. दो परिवारों के मकानों की छत उड़ गई और जरूरी सामान भीग गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में शनिवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी. इस आपदा में दो अलग-अलग गांवों में दो घरों की एस्बेस्टस छतें उड़ गईं, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ, हालांकि दोनों परिवार सुरक्षित बच गए. 

रेंगाडबेडा में नया घर हुआ क्षतिग्रस्त

रेंगाडबेडा निवासी मगेन गोप अपनी पत्नी सीता देवी और पुत्र रमेश गोप के साथ घर में थे, तभी तेज आंधी ने उनके नए बने मकान की एस्बेस्टस छत उड़ा दी. छत गिरने से पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मगेन गोप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बस स्टैंड के पास यह घर बनाया था, जो इस आंधी में बुरी तरह टूट गया. इस घटना में करीब 65 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले ही उनके घर में चोरी की घटना हुई थी, जिससे वे पहले से ही परेशान थे.

उईसिया गांव में भी तबाही

उईसिया गांव में तेज हवाओं ने मदन केडाई के घर को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के समय वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ घर में मौजूद थे. आंधी के कारण घर की छत उड़ गई, जिससे अंदर रखा जरूरी सामान और महत्वपूर्ण कागजात बारिश में भीग गए. मदन केडाई ने प्रशासन से राहत और उचित मुआवजे की मांग की है. साथ ही उन्होंने मुंडा भवन के निर्माण की भी अपील की है. 

प्रशासन से राहत की मांग तेज

दोनों प्रभावित परिवारों ने पंचायत प्रतिनिधियों, अंचल अधिकारी और बीडीओ से आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द राहत और पुनर्वास की मांग की है, जिससे प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola