NITI Aayog में नई एंट्री, टीम में जुड़े दो नए मेम्बर्स

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :03 May 2026 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
NITI Aayog New Members

डॉ. आर बालासुब्रमण्यम(लेफ्ट) और डॉ. जोराम अनिया (राइट)

NITI Aayog New Members: प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग में डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया को फुल-टाइम सदस्य बनाया. जानिए इन नियुक्तियों का क्या है खास मतलब.

विज्ञापन

NITI Aayog New Members: प्रधानमंत्री मोदी ने नीति आयोग में दो नए फुल-टाइम सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इनमें डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया शामिल हैं. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, दोनों की नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से लागू होगी. इसके साथ ही नीति आयोग में फुल-टाइम सदस्यों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

डॉ. जोराम अनिया क्यों खास हैं?

जोराम अनिया का चयन कई मायनों में खास माना जा रहा है. वह अरुणाचल प्रदेश से आने वाली एक जानी-मानी एकेडेमीशियन (Academician) हैं. उनके पास 18 साल से ज्यादा का शिक्षण, रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी का अनुभव है. वह न्यीशी समुदाय की पहली महिला हैं जिन्होंने पीएचडी हासिल की. खास बात यह भी है कि उन्होंने राज्य में हिंदी विषय में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने न्यीशी साहित्य, संस्कृति और स्थानीय ज्ञान पर कई किताबें लिखी और संपादित की हैं.

डॉ. आर बालासुब्रमण्यम क्या लाएंगे?

आर बालासुब्रमण्यम एक पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट और समाजसेवी हैं. पेशे से डॉक्टर रहे बालासुब्रमण्यम ने स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट और ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट की स्थापना की है. ग्रामीण विकास और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है.

नीति आयोग के लिए इसका क्या मतलब?

सरकार का मानना है कि इन दोनों नियुक्तियों से नीति आयोग को नए अनुभव और अलग सोच मिलेगी. हाल ही में आयोग का पुनर्गठन भी किया गया था, जिसमें अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया. नीति आयोग देश की आर्थिक और विकास योजनाओं को दिशा देने वाला अहम संस्थान है. ऐसे में नए सदस्यों की एंट्री से आने वाले समय में शिक्षा, समाज और विकास से जुड़े मुद्दों पर नई सोच देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: सरकारी हो या प्राइवेट, ये बैंक सीनियर सिटीजन्स को दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola